राजनांदगांव: मोहारा चौकी क्षेत्र के एक खेत में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, एक युवक की हुई मौत व जांच में जुटी पुलिस
जिले के मोहारा चौकी क्षेत्र के एक खेत में ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत का मामला सामने आया है,मानसून प्रारंभ होते ही किसानों द्वारा खेती किसानी का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।वही खेत में ट्रैक्टर चला रहे एक युवक की अचानक ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई।वहीं पूरे मामले की सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही हैं।