मोहड़ा: मलमास मेला को लेकर तैयारी में जुटे पदाधिकारी
Muhra, Gaya | May 15, 2026 मोहड़ा प्रखंड के तपोवन में 17 मई से शुरू होने वाले 30 दिवसीय मलमास मेला को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रखंड प्रशासन के पदाधिकारी मेला को सफल और व्यवस्थित बनाने के लिए लगातार जुटे हुए हैं।मोहड़ा बीडीओ मुकेश कुमार यादव ने शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे जानकारी देते हुए बताया कि तपोवन में लगने वाले मलमास मेला की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।