बड़ी सादड़ी के नेगड़िया (साटोला) में आग से प्रभावित परिवारों को श्री पंचमुखी बालाजी सेवा संस्थान द्वारा सहायता प्रदान की गई। संस्था ने पीड़ित परिवारों को रसद सामग्री, बर्तन, कपड़े, कंबल और बिस्तर सहित आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराईं। दो परिवारों को लगभग एक माह का राशन भी दिया गया।