जहाँ देखो वहाँ चाकूबाजी। बिलासपुर में शादी का प्रपोजल ठुकराने से नाराज युवक ने नाबालिग लड़की के पिता पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में घायल घायल युवती के पिता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार कुदुदंड पानी टंकी के पास रहने वाला आरोपी साहिल मरावी सिविल लाइन में रहने वाली युवती से शादी करना चाहता था। आरोप है कि उसने शुरुआत में खुद को साहिल मानिकपुरी बताकर मोहितदास मानिकपुरी के परिवार से संपर्क किया, जिसके बाद शादी की बातचीत शुरू हुई।
बाद में परिवार को उसके असली सरनेम मरावी होने की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने रिश्ता करने से इनकार कर दिया। परिजनों का आरोप है कि रिश्ता टूटने के बाद भी साहिल लगातार युवती और उसके परिवार पर शादी के लिए दबाव बना रहा था।
उसकी हरकतों से परेशान होकर परिवार ने किराए का मकान छोड़कर दूसरी जगह शिफ्ट होने की तैयारी भी शुरू कर दी थी। #chhattisgarh #bilaspur #news #reels
Raipur, Raipur | Jun 3, 2026