नकुड: गंगोह में प्रशासनिक अधिकारियों और पूर्व चेयरमैन ने ईदगाह का किया निरीक्षण
✅गंगोह। ईद अल-अजहा के मद्देनज़र नगर में तैयारियां तेज़ हो गई हैं। इसी क्रम में मोहल्ला कुरेशियां स्थित ईदगाह पर प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान कोतवाली प्रभारी गंगोह, सीओ गंगोह, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष नोमान मसूद तथा नगर पालिका परिषद गंगोह की पूरी टीम मौजूद रही।