धनतेरस पर ग्रामीणों को मिलेगा स्वामित्व का अधिकार, पंजीयन कार्य को प्राथमिकता देने के निर्देश
स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन तथा ग्रामीण परिवारों को उनके आवासीय अधिकारों का विधिवत पंजीकृत अभिलेख उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा विशेष पहल की गई है। कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने सभी राजस्व अधिकारियों को शासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हें। शासन के निर्देशानुसार आगामी धनतेरस के शुभ अवसर पर प्रदेश के मंत्री, सांसद एवं विधायक अपने पैतृक गांव अथवा अपनी पसंद के किसी एक गांव में उपस्थित होकर योजना के तहत पात्र परिवारों के स्वामित्व दस्तावेजों का शत-प्रतिशत पंजीयन अपनी मौजूदगी में पूर्ण कराएंगे।
कलेक्टर ने जिले के सभी राजस्व अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों से तत्काल समन्वय स्थापित कर उनके द्वारा चयनित गांवों की जानकारी प्राप्त करने त�
Ashta, Sehore | Nov 5, 2026