जींद: रामराय के पास बाइक सवार की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत, भांजी की शादी में भात भरकर लौट रहा था व्यक्ति
Jind, Jind | Feb 20, 2024 रामराय गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से रामराय गांव निवासी बजिंद्र की सोमवार रात को मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। बजिंद्र अपनी बहन के घर भांजी की शादी में भात भरकर वापस लौट रहा था। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मृतक के बेटे प्रमोद के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।