जींद: राजकीय महाविद्यालय में 22 फरवरी से शुरू होगा दो दिवसीय 57 वां पारितोषिक वितरण समारोह
Jind, Jind | Feb 20, 2024 राजकीय महाविद्यालय में वीरवार से दो दिवसीय 57वां पारितोषिक वितरण समारोह और 54वां दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जा रहा है। महाविद्यालय प्राचार्य सत्यवान मलिक ने पत्रकार वार्ता कर मंगलवार को बताया कि इस समारोह में वीरवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में वर्ष 2022-23 सत्र के पासआउट विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के आधार पर सम्मानित किया जाएगा।