घाटमपुर: शाखाहारी गांव के पास अनियंत्रित होकर रोटावेटर लगे ट्रैक्टर से टकराया बाइक सवार, गंभीर रूप से हुआ घायल
सजेती थाना क्षेत्र के शाखाहारी गांव के पास बाइक सवार अनियंत्रित होते हुए रोटावेटर लगे ट्रैक्टर से टकरा गया। घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन एंबुलेंस की मदद से सीएचसी घाटमपुर लाए, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया हैं।