बांका: बांका ज़िले में उत्पाद टीम ने छापेमारी कर 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार
Banka, Banka | Nov 2, 2024 जिला अंतर्गत विभन्न जगहाें पर उत्पाद टीम ने छापेमारी कर शनिवार सुबह करीब 5 बजे 9 शराब कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियोें की पहचान केमासार गांव निवासी महादेव राय, विनोद कुमार, तिलैया निवासी भगुल तूरी, मझगांय निवासी डबलू कुमार, अमरपुर निवासी पंजाबी कुमार,अप्रील कुमार, ब्रजेश कुमार, सूरज तांती, बांका कटेली निवासी नीतीश कुमार के रूप में हुई है।