बांका: अंगारूजबड़ा पंचायत में अधिकारियों ने योजनाओं का किया निरीक्षण
Banka, Banka | Nov 1, 2024 अंगारूजबड़ा के योजनाओं का निरीक्षण शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे बौंसी प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी बौंसी के द्वारा किया गया। अंगारूजबड़ा के अंगारू में रजाहुल के घर से लेकर चौपाल तक नाला निर्माण कार्य कराया जा रहा है। निरीक्षण के क्रम में आमजनों द्वारा बताया गया कि यहां नाला निर्माण का कार्य नहीं हुआ था।