बांका: हैबतपुर गांव में घर का छज्जा गिरने से 12 वर्षीय बालिका घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
Banka, Banka | Nov 2, 2024 बांका के बाराहाट स्थित हैबतपुर गांव में 12 वर्षीय बालिका के शरीर पर घर का छज्जा गिरने से जख्मी होने के बाद शनिवार करीब 12 बजे सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। बुधवार को उनके घर का छज्जा गिर गिर गया था, जिसकी चपेट में आने के बाद उसके दादा मकुन मंडल का निधन हो गया था, जबकिवह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी है।