पटना ग्रामीण: बाईपास थाना क्षेत्र में पहाड़ी मोड़ के पास से 4500 लीटर विदेशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
बाईपास थाना क्षेत्र के पहाड़ी मोड़ के पास गुप्त सूचना के आधार पर बाईपास थाना एवं मद्यनिषेध इकाई की टीम के द्वारा की गई संयुक्त कार्यवाई में शराब लोडेड एक कंटेनर को जप्त किया गया है। मामले को लेकर शुक्रवार शाम 5:00 बजे पुलिस ने जानकारी दी है।जप्त किए गए कंटेनर से लगभग 4500 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है।