केशकाल: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया; पीड़िता सकुशल बरामद
शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी पंकज शर्मा (25) को केशकाल पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी ने पीड़िता को फोन पर शादी का प्रलोभन देकर बरेली बुलाया था और बरेली व दिल्ली के सुल्तानपुरी में उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है।आरोपी के खिलाफ कार्यवाही कर रिमांड पर जेल भेजा है।