जगदलपुर: सिरासार चौक में सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ अभियान 2026 के तहत चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान
नगर पालिक निगम, जगदलपुर द्वारा “सफ़ाई अपनाओ, बीमारी भगाओ अभियान 2026 के अंतर्गत आज प्रातः सिरासार चौक में महापौर के मार्गदर्शन में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान सिरासार चौक स्थित पुराने रथ के आसपास एवं सार्वजनिक शौचालय परिसर में व्यापक सफ़ाई की गई।