यमुनानगर, 23 जून- जिला नगर योजनाकार राजेश कुमार ने बताया कि नियंत्रित क्षेत्र छप्पर मंसूरपुर-मुस्तफाबाद (सरस्वती नगर) में पड़ने वाले राजस्व संपदा मौजा सबलपुर, तहसील सरस्वती नगर, जिला यमुनानगर में एक अनाधिकृत कॉलोनी विकसित की जा रही थी। इस अवैध कॉलोनी/निर्माणों के विरुद्ध जिला प्रशासन की सहायता से तोडऩे की कार्यवाही की गई।
उपायुक्त प्रीति के आदेशानुसार कार्यवाही के दौरान जिला नगर योजनाकार राजेश कुमार अपने स्टाफ सागर, कनिष्ठ अभियंता और डॉ. विशाल सैनी, एएमओ, आयुष विभाग यमुनानगर जो कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए डयूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर नियुक्त किए गए थे, थाना प्रबंधक, थाना छप्पर अपने दल-बल सहित तोड़-फोड़ के दौरान मौके पर उपस्थित रहे। इस दौरान जिला नगर योजनाकार, यमुनानगर द्वारा इस अवैध कालोनी में जिसका क्षेत्रफल लगभग 2 एकड़ में बनी कच्ची सड़कों के जाल को तोड़ा गया
जिला नगर योजनाकार ने बताया कि चूककर्ताओं को नियंत्रित क्षेत्र 41 ऑफ 1963 के तहत नियमानुसार नोटिस जारी किए गए थे तथा चूककर्ताओं द्वारा विभागीय आदेशों की पालना नहीं की गई तथा भू-मालिकों आदि द्वारा अवैध कॉलोनी व निर्माण की स्थापना करने से पहले आवश्यक अनुमति नहीं लेने के कारण इस अवैध कॉलोनी/निर्माण पर तोड़-फोड़ की कार्यवाही की गई।
जिला नगर योजनाकार अधिकारी राजेश कुमार ने आमजन से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति किसी अवैध कॉलोनी/निर्माण में कोई भी प्लाट आदि की खरीद फरोख्त न करें। यदि फिर भी कोई व्यक्ति अवैध कॉलोनी/निर्माण करता हुआ पाया गया तो उसके लिए वह स्वयं जिम्मेवार होगा तथा जिला प्रशासन द्वारा उसके विरूद्ध भविष्य में भी नियमानुसार कार्यवाही जारी रहेगी।