झांसी: झांसी में मां ने कहा- बेटी के हत्यारे दामाद को फांसी हो, लव मैरिज के 24 दिन बाद मोबाइल तोड़ा, घर में बंद रखता था
Jhansi, Jhansi | Sep 28, 2026 झांसी में सुधा उर्फ शिवानी की हत्या को लेकर मां रेखा वंशकार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेरी बेटी शिवानी यश ठाकुर से सच्ची मोहब्बत करती थी। एक दिन उसने मुझे इस रिश्ते के बारे में बताया और शादी का प्रस्ताव रखा। दोनों परिवार राजी हो गए। करीब डेढ़ साल पहले दोनों ने लव मैरिज कर ली। लेकिन, कुछ दिनों बाद ही दामाद यश बेटी पर शक करने लगा। उसे पीटने लगा।