अकबरपुर: विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के तहत 15 महिलाओं का बंध्याकरण और 2 पुरुषों की नसबंदी की गई
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर में मंगलवार को 2:00 बजे विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर आयोजित जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के तहत परिवार नियोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 15 महिलाओं का सफल बंध्याकरण तथा दो पुरुषों की नसबंदी कराई गई।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के तहत लोगों को परिवार नियोजन के प्रत