जमुई: मौरा गांव में ससुराल वालों ने विवाहिता को बेरहमी से पीटकर खेत में फेंका, नैहर वालों ने उसे सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Jul 13, 2026 मौरा गांव में विनोद यादव की पत्नी ललिता देवी को उसके पति, सास और ससुर ने बेरहमी से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया और घर के बगल स्थित खेत में फेंक दिया। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे नैहरवालों ने आनन-फानन में सोमवार की दोपहर बाद 3:00 बजे महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।