सिकंदरा: हरपुरा-ररौंख के बीच निजी नलकूप पर संदिग्ध हालत में मिला वृद्ध का शव, जंगली जानवर के हमले की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
सिकंदरा तहसील क्षेत्र में हरपुरा और ररौंख गांव के बीच शनिवार सुबह निजी नलकूप के पास एक वृद्ध का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल करते हुए फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलित कराए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक ररौंख गांव निवासी राम प्रकाश शुक्रवार रात