खगड़िया: सिसवा गांव में पानी फेंकने को लेकर पड़ोसी ने एक युवक को मारकर किया जख्मी, अस्पताल में चल रहा है उपचार
जिले के अलौली थाना क्षेत्र के सिसवा गांव में पानी फेंकने को लेकर पड़ोसी ने लाठी से एक युवक को मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी अवस्था में परिजनों ने प्रशांत कुमार को खगड़िया सदर अस्पताल लाया जहां पर का उपचार चल रहा है। परिजनों ने बताया कि पड़ोसी के जमीन पर पानी फेंकने को लेकर युवक को मारकर जख्मी कर दिया।