बरहेट: सोनाजोरी गांव में एक ही रात में अलग-अलग घरों से 11 मोबाइल की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
बीते रात धनजोरी सोनाजोरी गाँव में अज्ञात चोरों द्वारा अलग-अलग घरों से 11 मोबाइल की चोरी कर ली गई। घटना की सूचना बरहेट थाना पुलिस को पीड़ित द्वारा दिया गया, जिसके बाद थाना पुलिस जांच में जुट गई है। थाना क्षेत्र में बढ़ते चोरी की घटना से लोग भयभीत है।