पंचकूला: सेक्टर 2 में नौकर ने रिटायर्ड कर्नल, उनकी बीवी और नौकरानी पर चाकू से किया जानलेवा हमला, जांच में जुटी पुलिस
सेक्टर 2 में रिटायर कर्नल, उनकी बीवी और नौकरानी पर नौकर द्वारा चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पैसों के लेनदेन को लेकर नौकर ने अपने साथियों के साथ मिलकर रिटायर कर्नल, उसकी बीवी और नौकरानी पर चाकू से हमला किया है। वहीं एसीपी क्राइम घटना स्थल पर पहुंचे हैं। इस मामले को लेकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।