पंचकूला: सेक्टर-15 में लगभग 82 लाख रुपये की लागत से दो सड़कों की रिकारपेटिंग के कार्य का विधानसभा अध्यक्ष ने किया शुभारंभ
सेक्टर-15 में लगभग 82 लाख रुपये लागत से दो सड़कों की रिकारपेटिंग के कार्य का हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर नगर निगम मेयर कुलभूषण गोयल,नगर निगम आयुक्त सचिन गुप्ता भी उपस्थित थे। गुप्ता ने सड़क कार्य में गुणवत्तापूर्ण सामग्री का प्रयोग करने के निर्देश देते हुए कहा कि गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाशत नहीं होगा।