पंचकूला: हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की चेयरपर्सन ने बाल सदन सेक्टर-12 व अन्य स्थानों का किया औचक निरीक्षण
हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की चेयरपर्सन प्रवीण जोशी ने बाल सदन सेक्टर- 12, आशियाना चिल्ड्रन होम सेक्टर-16, शिशु गृह सेक्टर- 15 में औचक निरीक्षण किया। चेयरपर्सन प्रवीण जोशी ने कहा कि बाल सुधार घरों में सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का गंभीरता से पालन किया जाना चाहिए।