पंचकूला: सरल समाधान मानव कल्याण समिति कालका द्वारा शिव विवाह पर आयोजित विशाल भंडारे में सामाजिक संस्थाओं के पहुंचे पदाधिकारीगण
मंगलवार को सरल समाधान मानव कल्याण समिति कालका की ओर से टीपरा कांगूवाला के श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर में श्रीमद् शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया था। इस मौके पर ललित शर्मा लक्की शर्मा ने बताया कि संस्था द्वारा शिव विवाह का आयोजन किया गया जिसमें कालका पिंजौर शहर की कई संस्थाओं के पदाधिकारी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया था और विशाल भंडारे में लंगर ग्रहण किया था।