पंचकूला: हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने सेक्टर 5 के परेड ग्राउंड में आयोजित सरस मेले के कार्यक्रम में की शिरकत
1 से 12 मार्च तक सेक्टर 5 के परेड ग्राउंड में चलने वाले सरस मेले में हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। इस मेले में देशभर से विभिन्न प्रकार की स्टॉल्स को प्रदर्शित किया गया है और स्वयं रोजगार को बढ़ावा देने के लिए इसका आयोजन किया जा रहा है।