कांके: अग्रसेन भवन में तीन दिवसीय बसंत मेले का किया गया आयोजन
Kanke, Ranchi | Mar 14, 2024 रांची स्थित अग्रसेन भवन में आज से तीन दिवसीय बसंत मेले का आयोजन किया गया। मेले में कई तरह के स्टाल लगाए गए है। मेले में तरह-तरह के नवीनतम डिजाइन में लड़कियों-महिलाओं के लिए एक्सक्लूसिव डिजाइन के सूट-साड़ी और वेस्टर्न परिधान के अलावा स्टॉल लगाए गए है। बताया जा रहा है कि महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी और जागरूक बनाने के लिए बसंत मेला का आयोजन किया जा रहा है।