कांके: बीजेपी प्रदेश कार्यालय में राज्यसभा सांसद ने प्रेसवार्ता कर कांग्रेस विधायक के बीजेपी में शामिल किए जाने को बताया गलत
Kanke, Ranchi | Mar 13, 2024 बीजेपी प्रदेश कार्यालय में राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने प्रेसवार्ता की. इस दौरान राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कांग्रेस विधायक अम्बा प्रसाद पर जमकर निशाना साधा। आदित्य साहू ने कांग्रेस विधायक अम्बा प्रसाद द्वारा बीजेपी पर पार्टी में शामिल कराने के दबाव बनाए जाने के बयान को पूरी तरह से बेबुनियाद करार दिया।