कांके: कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा समाधि स्थल से राजभवन तक आदिवासी संगठनों ने निकाला आक्रोश मार्च
Kanke, Ranchi | Mar 13, 2024 झारखंड के विभिन्न आदिवासी संगठनों ने पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को साजिश के तहत फंसाए जाने के विरोध में आक्रोश मार्च निकाला है। कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा समाधि स्थल से राजभवन तक आक्रोश मार्च निकाला जाएगा। राजभवन के पास केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध करते हुए प्रदर्शन किया जाएगा। आक्रोश मार्च के दौरान आदिवासी संगठनों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।