कांके: शहर के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ ने मांगे पूरी होने पर सीएम का जताया आभार
Kanke, Ranchi | Mar 14, 2024 झारखंड कैबिनेट द्वारा पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक का नामकरण पंचायत सहायक करने, हर महीने ₹2500 मानदेय देने और पूर्व की भांति अन्य विभागों की तरह प्रोत्साहन राशि देने के निर्णय को लेकर पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ ने देर शाम सीएम चम्पाई सोरेन से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात कर उनका अभिवादन किया व स्वागत कर आभार जताया। इस दौरान पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ के सदस्य काफी खुश दिखे।