गजब का स्वतंत्रता दिवस समारोह
जहाँ एक ओर ज़ब कोई राजनैतिक आयोजन होता हैं तो चमकते कालीन बिछाये जाते हैं, रातो रात मैदान साफ कर दिए जाते हैं वही दूसरी ओर स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में प्रशासन और आयोजको को दो ट्राली चुरा गिट्टी नहीं मिली के उस कीचड में डाल दे जहाँ से बच्चों को निकलना हैं, हम भी स्कूल गए हैं और आप भी बचपन में राष्ट पर्व का अलग ही उत्साह होता था ड्रेस को साफ सुधरा रखना प्राथमिकता होती थी पर यहां साफ सुथरी ड्रेस पहन कर आये बच्चों की ड्रेस, जूते कीचड में सराबोर हो गए, परेड में शामिल हुये बच्चों को बहुत परेशानी हुई, ड्रेस तो खराब हुई ही साथ ही कई के तो जूते ही उतर गए जिन्हें बाद में उठाने आये।
अब देखना ये हैं की इस बार मुख्य समारोह आयोजन का बिल कितना लगता हैं पिछली बार तो शायद 90 हजार का लगा था
हे आयोजको! हे प्रशासन,! हे जिम्मेदारों आपके बच्चे भी पड़ते हैं कृपया ऐसे आयोजन में व्यवस्था पहले पुख्ता कर ले
Rehli, Sagar | Aug 16, 2026