वारिसनगर: दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, वारिसनगर थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक।
वारिसनगर, दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में वारिसनगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।