टोंक: मेहंदवास थाना पुलिस ने एरिया डोमिनेशन कार्रवाई के तहत अलग-अलग मामलों में 22 लोगों को किया गिरफ्तार
Tonk, Tonk | May 29, 2025 मेहंदवास थाना अधिकारी ओमप्रकाश ने गुरुवार को बताया कि टोंक जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के आदेशानुसार एरिया डोमिनेशन के तहत एकदिवसीय कार्रवाई के दौरान पांच टीमों ने अवैध बजरी खनन, वांछित वारंटी, अवैध शराब, आर्म्स एक्ट,जुआ अधिनियम, ध्वनि प्रदूषण अधिनियम के तहत 22 लोगों को गिरफ्तार किया है।