गावां सीओ के कथित अमर्यादित व्यवहार के खिलाफ मुखिया संघ का आक्रोश मार्च
📍 गावां, गिरिडीह: प्रभारी सीओ अभिषेक कुमार के कथित अमर्यादित व्यवहार के खिलाफ शुक्रवार को मुखिया संघ गावां के नेतृत्व में आक्रोश मार्च निकाला गया। प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के मुखिया एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण गावां पंचायत भवन के पास जुटे और नारेबाजी करते हुए प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचे।
इसके बाद सभी मुखिया अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।
मुखिया संघ का आरोप है कि प्रभारी सीओ का व्यवहार जनप्रतिनिधियों और आम लोगों के प्रति उचित नहीं रहा है। संघ ने पिछले दिनों बिरने में एसआईआर जनसुनवाई के दौरान मुखिया के साथ कथित अमर्यादित व्यवहार और कागजात फेंके जाने का भी आरोप लगाया।
मुखिया संघ के अध्यक्ष कन्हाई राम ने कहा कि वरीय अधिकारियों को पूर्व में ज्ञापन देकर मामले से अवगत कराया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। उन्होंने कहा कि जब तक वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचकर वार्ता नहीं करते और मामले में कार्रवाई नहीं होती, तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।
धरना कार्यक्रम को विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों का भी समर्थन मिला।
#गावां #Giridih #गावांसीओ #मुखियासंघ #आक्रोशमार्च #अनिश्चितकालीनधरना #JharkhandNews #GiridihNews #GawanNews #PNA_News_India
Dhanwar, Giridih | Sep 11, 2026