नगीना: नूंह की लक्ष्मी बनी ‘ड्रोन दीदी’, 8-10 गांवों में कर रहीं कीटनाशक छिड़काव
Nagina, Nuh | Sep 30, 2026 केंद्र सरकार की ड्रोन दीदी योजना से नूंह की ग्रामीण महिलाओं को आधुनिक कृषि तकनीक से जुड़कर स्वरोजगार मिल रहा है। बसई खानजादा की लक्ष्मी ने ड्रोन पायलट प्रशिक्षण लेकर 8 से 10 गांवों में कीटनाशक एवं उर्वरक का छिड़काव कर सालाना 75 हजार रुपये तक की आय अर्जित की है।