गोपालगंज: मठिया गांव में दो बाइक के बीच हुई टक्कर में एक बाइक पर सवार एक युवक हुआ घायल, इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के मठिया गांव में दो बाइक के बीच हुई टक्कर में एक बाइक पर सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर बताया जाता है कि युवक अपने बाइक पर सवार होकर गोपालगंज शहर आ रहा था। तभी इसी दौरान यह हादसा हुआ है।