गोपालगंज: सुंदरपट्टी गांव में शार्ट सर्किट से झोपड़ी में लगी आग, 20000 नगदी सहित एक लाख की संपत्ति जलकर हुई राख।
नगर थाना क्षेत्र के सुंदरपट्टी गांव में शॉर्ट सर्किट से रविवार की सुबह एक झोपड़ी में आग लग गई। इस दौरान झोपड़ी में रखे गए 20000 नगदी रुपए के अलावे दो गैस सिलेंडर सहित एक लाख का सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी में आग पर काबू पाया।