गोपालगंज: हरपुर बाजार में थ्रेसर मशीन काम करने के विवाद को लेकर हुई चाकूबाजी में एक युवक हुआ जख्मी,सदर अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के हरपुर बाजार में थ्रेसर मशीन पर काम करने के विवाद को लेकर हुई चाकूबाजी में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर बताया जाता है कि आरोपी से थ्रेसर मशीन पर काम करने को लेकर विवाद हो गया। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।