गोपालगंज: परसौनी गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में अधेड़ जख्मी, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती।
जिले के कटेया थाना क्षेत्र के परसौनी गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान पड़ोस के लोगों ने लाठी डंडे से हमला कर एक अधेड़ को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। मारपीट की घटना में जख्मी अधेड़ को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।