खलारी: खलारी प्रखंड कार्यालय में रक्तदान शिविर, 50 यूनिट रक्त संग्रह
खलारी प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 50 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन अंचल अधिकारी सह बीडीओ प्रणव अंबष्ठ, डीएसपी रामनारायण चौधरी और थाना प्रभारी राम कुमार वर्मा ने किया। बीडीओ ने रक्तदान को मानवता की सेवा बताते हुए लोगों से नियमित रक्तदान की अपील की। रिम्स ब्लड बैंक के डॉ. उमेश कुमार सिंह के नेतृत्व में...