डुमरा: मद्यनिषेध अधिनियम मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार, मेहसौल थाना पुलिस की कार्रवाई
मेहसौल थाना कांड संख्या 476/22 में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम से संबंधित मामले के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोo नेसार आलम, निवासी मुरलिया चक, थाना एवं जिला सीतामढ़ी के रूप में की गई है।