निवाली: ग्राम पन्नाली में विधायक ने विद्युतीकरण कार्य का भूमिपूजन कर शुभारंभ किया, स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीण रहे मौजूद
ग्राम पंचायत पन्नाली के दुर्गम पहाड़ी अंचल में स्थित ग्राम चिचपानी के कांतिलाल फल्या में विद्युतीकरण कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम में आज गुरूवार क्षेत्रीय विधायक श्याम बरडे शामिल हुए।प्राप्त जानकारी अनुसार इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत महाजन, वरिष्ठ नेता राजेंद्र शितोले, बावाज्या पटेल, जनपद सदस्य जगदीश भंडारी, सरपंच राधेश्याम मोरे व अन्य उपस्थित रहे हैं।