डौण्डीलोहारा: पुष्पा स्टाइल में लकड़ी तस्करी का जाल: छापेमारी में 2 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, बाप-बेटे पर लगे आरोप
जांच में सामने आया कि एक ट्रैक्टर ट्राली सुरेंद्र पटेल निवासी सांकरा का है, जबकि दूसरा ट्रैक्टर मिलु देशमुख निवासी जगन्नाथपुर से जुड़ा है और वाहन मालिक गिरधर साहू ग्राम मनौद का बताया जा रहा है। खास बात यह भी सामने आई कि एक ट्रैक्टर बिना नंबर प्लेट के ही तस्करी में इस्तेमाल किया जा रहा था। इस कार्रवाई में नवपदस्थ रेंजर तरंग शर्मा सहित उड़नदस्त टीम रही।