टीकमगढ़: किताबों से बदल रही तकदीर: ‘दिशा लर्निंग सेंटर’ से प्रभावित हुए मुख्य न्यायाधीश
पुलिस लाइन स्थित “दिशा लर्निंग सेंटर” का निरीक्षण करते हुए मुख्य न्यायाधीश श्री संजीव सचदेवा ने एसपी मनोहर सिंह मंडलोई की इस पहल की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास के लिए प्रेरित किया। सेंटर में निःशुल्क अध्ययन सामग्री, वाई-फाई और मार्गदर्शन की सुविधा मिल रही है।