बांसगांव: भटवली बांसगांव में मनमाने दाम पर खाद बेचने का आरोप, बाजार समिति पर किसानों में गहरा आक्रोश
बांसगांव ब्लॉक की भटवली सहकारी समिति पर किसानों ने यूरिया 300 रुपये और डीएपी 1380 रुपये प्रति बोरी बेचने का आरोप लगाया है। किसानों का कहना है कि खरीफ सीजन में मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं और पर्याप्त खाद भी समय पर नहीं मिल रही। किसान रमाशंकर राय ने तीन-तीन बोरी यूरिया-डीएपी के लिए 5040 रुपये बताए। सचिव शिवानंद यादव ने आरोप खारिज कर दिया।