धामपुर: धामपुर के फल चौक पर एक ज्वेलर्स की दुकान से दो बुर्कानसी महिलाओं ने जेवरात खरीदने आई महिला का पर्स उड़ाया
बुधवार की अपराह्न करीब 3:00 बजे धामपुर के फल चौक के पास एक ज्वेलर्स की दुकान का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। बताया जाता है कि जसपुर निवासी फरहाना परवीन दुकान से जेवरात खरीदने आई थी। इसी दौरान दो बुर्कानशी महिलाएं भी आई और उन्होंने फरहाना परवीन का बैग साफ कर दिया।जिसमें ₹100000 की नगदी चांदी के जेवरात आधार कार्ड एटीएम कार्ड बताए जा रहे हैं।