बिलासपुर: कृष्ण धाम बेल्हा में श्रीमद् भागवत महापुराण में शामिल हुए बांधवगढ़ विधायक
दिनांक 16 अप्रैल 2026 समय लगभग 4:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार उमरिया जिले के बिलासपुर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत अमदरी के कृष्ण धाम बेल्हा में चल रहे श्रीमद् भागवत महापुराण कथा में बांधवगढ़ विधायक श्री शिव नारायण सिंह पहुंच करके वेदव्यास एवं देवी देवताओं की पूजा आराधना किये।