पीरो: नागरांव में सड़क बनी नाली, लोग बेहाल, विकास की सच्चाई आई सामने
Piro, Bhojpur | Jul 12, 2026 नगरी पंचायत क्षेत्र के नागरांव गांव के वार्ड संख्या-1 में बदहाल व्यवस्था की पोल खुलकर सामने आ गई है, जहां नाली का गंदा पानी सड़क पर बहने से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। हालात इतने खराब हैं कि सड़क पर लगातार जलजमाव बना हुआ है, जिससे पैदल चलना तो दूर, वाहन से आवागमन भी बेहद मुश्किल हो गया है।