लखीसराय: नया बाजार कवैया थाना क्षेत्र के जखराज स्थान के समीप टोटो ने स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर सदर अस्पताल में हुआ उपचार।
शहर के कवैया थाना क्षेत्र के लखीसराय नया बाजार मुख्य मार्ग स्थित जखराज स्थान के समीप टोटो ने स्कूटी सवार महिला को टक्कर मार दी जिससे स्कूटी सवार महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई।जिसे बेहतर उपचार हेतु सदर अस्पताल लाया गया। घायल महिला की पहचान शहर के नया बाजार वार्ड संख्या 21 के रहने वाले नीतीश कुमार की पत्नी मौसमी कुमारी के रूप में की गई।